अच्छा बिद्यार्थी
वह लड़का बहुत अच्छा गणित में पुरे नम्बर लाता
वह लड़की बहुत अच्छी सब विषयों में प्रथम आती
क्या वही बच्चे होते हैं अच्छे जो प्रथम आते हैं ?
क्या नंबर से मापा जाता कौन अच्छा बच्चा है ?
उस दुबली लड़की को देख कहे लोग बेढंग
चित्रकारी उसकी देख दुनिया रह गई दंग
स्कूल का शरारती बच्चा क्लास में कम आता हैं
शिक्षिका की इज्जत बचाने गुंडों से लड़ जाता हैं
पढ़ने में कमजोर लड़की रोज जिम जाती है
जिमनास्टिक्स का स्वर्णपदक वही लाती है
एक लड़की परीक्षा में सदा कम नम्बर लाई
सारेगामा के मंच में गाके वह मशहूर हो गई
नंबर कम पाने से लड़का शर्माता नहीं था
दुसरो की सेबा करने सबसे आगे रहता था
हर साल फेल होने वाली स्कूल की पार्वती
बूढ़े माता पिता की सेबा अकेले अब करती
स्कूल के कुछ कमजोर बच्चे नम्बर नहीं लाते थे अच्छे
फिर भी वह सच्चे बच्चे अपने क़ाबलियत से बने अच्छे
कुछ बच्चे जो नम्बर पाकर बन गए थे डाक्टर
वही अब बेचते गुर्दे अवैध तरीके से निकाल कर
नम्बर ज्यादा कम से कोई अच्छा बुरा नहीं होता
मनुष्य कैसा है वह उसका आचरण ही बतलाता
कैसी पढाई करता बच्चा इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता
ईमानदारी के साथ साथ मनुष्यता की है आबश्यकता
Dr P K Maitra, 21/7/17
No comments:
Post a Comment